कर्मचारियों को दी यातायात के नियमों की जानकारी

रुद्रपुर

सिडकुल पंतनगर की एक कंपनी में मंगलवार को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बाइक चलाकर आम जनमानस को ट्रैफिक के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों से ट्रैफिक के नियमों का पालन करने को कहा। वहीं डीडी चौक पर कंपनी के सहयोग से सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें नाटक के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद लोगों को उत्तराखंड पुलिस एप ट्रैफिक आई के बारे में विस्तार से बताया गया। यहां एसपी क्राइम यातायात चंद्रशेखर घोडके, सीओ ट्रैफिक पंतनगर तपेश कुमार, टीआई विजय विक्रम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *