गजा मंडलाध्यक्ष का किया फूल मालाओं से स्वागत
नई टिहरी। गजा मंडल के मंडलध्यक्ष बनाने पर रतन सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं और मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया। भाजपा मंडलध्यक्षों की घोषणा के बाद नव नियुक्त गजा मंडलध्यक्ष रतन सिंह रावत गजा पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका वह ईमादारी से पालन करेंगे, और पार्टी की रीति नीति को आगे बढ़ाने के साथ प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनजन तक पहुंचाने का काम करेंगे। नव नियुक्त मंडलध्यक्ष ने प्रदेश और जिला स्तरीय पदाधिकारियों का आभार जताया। मौके पर गजा नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती, जिला मंत्री गजेन्द्र खाती,अरविंद उनियाल, राजेन्द्र खाती, वीर सिंह असवाल, चतर सिंह रावत, सुरेन्द्र नेगी आदि मौजूद थे।
