क्रिकेट ट्राफी पर स्वराज इलेवन सोमेश्वर का कब्जा

अल्मोड़ा

कसून क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया है। रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें स्वराज इलेवन सोमेश्वर ने कसून की टीम को परास्त कर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
हवालबाग ब्लॉक के कसून खेल मैदान में फाइनल प्रतियोगिता में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कसून की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 72 रनों बनाए। जवाब में उतरी स्वराज इलेवन सोमेश्वर की टीम ने दस ओवरों में पांच विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। यहां मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य और पूर्व जिला महामंत्री भाजपा महेश नयाल ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और नगद ईनाम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजन समिति के सुंदर मटियानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद डंगवाल, दरबान नयाल, बालम मेहता, आनंद नेगी, महेंद्र, सूरज, राहुल, मनदीप, रोहन, रोहित, राजू, गोविंद आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *