बह्मलीन बाबा विश्वनाथ पुरी को संत समाज ने श्रद्धांजलि दी

हरिद्वार

प्राचीन हनुमान घाट स्थित हनुमान मंदिर में ब्रह्मलीन बाबा विश्वनाथ पुरी महाराज की 33वी पुण्यतिथि पर संत समाज और लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विधायक मदन कौशिक ने कहा कि ब्रह्मलीन बाबा विश्वनाथ पुरी महाराज का समूचा जीवन समाज और संत परंपरा को समर्पित रहा। उन्होंने जीवन पर्यंत भगवान हनुमान की सेवा करते हुए समाज को नई गति प्रदान की। बाबा विश्वनाथ पुरी सरल, मृदुभाषी और व्यवहार कुशल संत थे। उन्होंने अपने शिष्यों को सनातन संस्कृति का पाठ पढ़ाया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने निरंजनी अखाड़े के तपस्वी महंत ब्रह्मलीन बाबा विश्वनाथ पुरी का समूचा जीवन गो, गंगा, गीता व सन्त परंपरा को समर्पित रहा। उन्होंने जीवन भर हिंदू संस्कृति को बचाने का काम किया। नगर मजिस्ट्रेट अवधेश सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संतों का जीवन समाज को नई दिशा देने के लिए होता है। इस मौके पर वरिष्ठ एडवोकेट गंगा शरण खन्ना, पंडित त्रिलोकी नाथ शर्मा, प्रमोद गिरि, नरेश शर्मा, मुख्तयार रघुवन, राजपुरी, अंकित पुरी,उमेश पुरी, राजन पुरी, पुष्पेंद्र शर्मा, गगन सोढ़ी, मुरारीलाल गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता विशाल गुप्ता, एसएमजेएन कॉलेज के प्राचार्य डा. सुनील कुमार बत्रा, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, विकास तिवारी, डॉ. विशाल गर्ग, भोला शर्मा, अंकित पुरी, भावना कैंथोला आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *