दिनेशपुर में भाजपा विधायक-कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात
रुद्रपुर। भाजपा मंडल अध्यक्ष के आवास पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक अरविंद पांडे और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। इससे पहले उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों का स्वागत किया। रविवार को विधायक पांडे ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में मोटे अनाज और योग को स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बताया है। कहा दुनिया वर्तमान समय में मोटे अनाज का महत्व समझ रही है और उसे खाने में शामिल कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी के जरिए जनजाति समुदाय को भी पद्मश्री पुरस्कार मिले हैं। यहां वरिष्ठ भाजपा नेता विजय मंडल, मंडल अध्यक्ष अनादि रंजन मंडल, पूर्व मंडल अध्यक्ष हिमांशु सरकार, डॉ.सुधीर राय, रोहित मंडल, तिलक गंभीर, तरुण दुबे, संजय शाह, जीतू चंद, गोपाल चक्रवर्ती रहे।