कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस
चम्पावत। लोहाघाट और बाराकोट में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान देश के विकास में योगदान देने वाले पार्टी के नायकों को याद किया गया। मंगलवार को नगर अध्यक्ष नवीन जोशी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी। इस मौके पर शंकर बोहरा, कविराज मौनी, प्रकाश माहरा, सुमन माहरा, पुष्पा बोहरा, मोहन सिंह अधिकारी