यूकेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच की मांग को युवाओं का धरना जारी
अल्मोड़ा। यूकेपीएससी भर्ती घोटाले समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर बेराजगार युवाओं का धरना जारी है। रविवार को महाशिवरात्रि पर्व पर भी युवा गांधी पार्क में धरने पर बैठे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग उठाई। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से युवा बेरोजगार पांच सूत्रीय मांगों के निराकरण को धरना प्रदर्शन कर रहे है। लेकिन सरकार भर्ती घोटाले मामले में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं ले पा रही है। युवाओं ने कहा कि जब तक यूकेपीएससी भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच के आदेश नहीं हो जाते तब तक युवाओं का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। यहां विनोद चंद्र तिवारी, अजय जोशी, देवेंद्र प्रसाद, ललित सिंह, विकास रहे।
