होली पर्व पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
देहरादून
राजकीय प्राथमिक विद्यालय इंदिरा कॉलोनी, चुक्खूवाला, देहरादून में शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी एस चंद्रा के द्वारा होली के अवसर पर एक चित्रकला प्रतियोगिता स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने चित्र बनाकर अपने भाव प्रकट किये। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को होली के त्यौहार को मनाने तथा उससे संबंधित जानकारियों को बताया गया तथा महिला दिवस के अवसर पर विद्यालय की अध्यापिका सुश्री ललिता नौटियाल अध्यापिका एवं भोजन माता रिंकी देवी एवं मिथलेश मोगा को पुष्प देकर सम्मानित किया। होली होलिका दहन एवं होली से संबंधित जानकारियां बच्चों को दी गई तथा बच्चों के द्वारा होली त्यौहार पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस अवसर पर जिसमें बच्चों ने अपने-अपने भावों को प्रकट करते हुए होली से सम्बंधित चित्र बनाएं तथा होली पर बच्चों ने अपने अपने स्तर पर कैसे त्यौहार मनाते हैं। इस अवसर पर छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।
