छह माह बाद मिला निगम को कर निरीक्षक
रुड़की।
नगर निगम में छह माह बाद कर और राजस्व निरीक्षक की तैनाती हुई। निरीक्षक नहीं होने से टैक्स अनुभाग में काम प्रभावित हो रहा था। नगर निगम की सालाना टैक्स वसूली की डिमांड 3.50 करोड़ रुपये है। अब निगम हाउस और कमर्शियल टैक्स को सर्किल रेट से जोड़ने की कवायद भी कर रहा है। इस वित्त वर्ष में अब तक निगम सत्तर फीसदी वसूली कर चुका है। लेकिन कर अनुभाग में अधिकारियों की कमी के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा था। निगम में कर अधीक्षक का पद तो कई साल से खाली चल रहा है। कर निरीक्षक के भी दो पद थे। लेकिन एक ही पद पर अधिकारी तैनात थे। उनका भी तबादला करीब छह माह पहले रुड़की से हो गया था। तब से निगम में कर निरीक्षक का पद खाली चल रहा था।
