प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम करता है विपक्षः कमलेश रमन
देहरादून
आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने कहा है कि सरकार युवाओं पर लाठियां बजाकर उनका शोषण करके अपनी पीठ थपथपा रही है। वहीं विपक्ष सरकार के मनमाने प्रस्ताव को पास करने के लिए हंगामा और नाटक करके विधानसभा सत्र से वाकआउट कर जाता है और प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम विपक्ष करता है। उन्होंने कहा कि विधायक निधि बढ़ने पर कोई हंगामा नहीं करता, क्योंकि वह अपना फायदे का सौदा है। एक करोड़ विधायक निधि खर्च ना होने पर प्रतिवर्ष लेप्स हो जाती है। निधि तो 100000000 विधायक निधि कैसे खर्च करेंगें। विधायक व मंत्री सिर्फ मोटी कमीशन का जरिया बनकर रह गई। विकास निधि सरकार के मनमाने प्रस्ताव और अपने फायदे को देखते हुए विधानसभा सत्र में सरकार की हिटलरशाही और विपक्ष की नौटंकी जनता को साफ नजर आती है। युवाओं की बात कोई नहीं करता महंगाई की बात नहीं उठाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का पलायन रोकने के लिए सरकार के पास कोई विजन नीति नहीं है। विपक्ष की चुप्पी यह दर्शाती है कि अब इस प्रदेश का भला भूतकाल में वर्तमान सरकार करने में विफल है। सड़क के गड्ढे भरने में सरकार के पास कोई जवाब नहीं और स्मार्ट सिटी में इतना बड़ा घोटाला भ्रष्टाचार हुआ उसका जवाब सरकार के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि यूकेएसएसएससी प्रकरण नकल घोटाले भ्रष्टाचार में सरकार लिप्त, और क्योंकि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही सरकारों ने इस प्रदेश के युवाओं को ठगने का काम किया उसी का नतीजा है प्रदेश का युवा महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं।
