घर बैठे कमाई के झांसे में कैप्टन की पत्नी से 3.63 लाख की ठगी

देहरादून

घर बैठकर ऑनलाइन कुछ वक्त काम कर मोटी कमाई के झांसे में सेना के कैप्टन की पत्नी साइबर ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने मोटे रिटर्न का झांसा देकर महिला से 3.63 लाख रुपये अपने दिए बैंक खातों में जमा करवा लिए। आरोपियों ने और रकम मांगी। पीड़िता को इस दौरान ठगी की बात समझ में आई। महिला की तहरीर पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर प्रेमनगर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि करिश्मा नैयर पत्नी कैप्टन रजत नैयर निवासी एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी धूलकोट ने तहरीर दी। कहा कि उसे बीते सात मार्च को व्हट्सएप पर एक अंजान नंबर से मैसेज आया। जिसमें घर बैठकर ऑनलाइन काम कर कमाई का झांसा दिया गया। महिला ने शुरुआत में दो हजार रुपये निवेश किए तो 2800 रुपये वापस दिए गए। इसके बाद महिला झांसे में आ गई। महिला ने उनके बताए अनुसार ऑनलाइन 3.63 लाख रुपये का निवेश किया। इसके बाद आरोपियों ने रकम वापस नहीं दी। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *