भवाली में जन सेवा कार्यालय का शुभारंभ
हल्द्वानी
नगर रामगढ़ रोड़ में व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे के जन सेवा कार्यालय का शुभारंभ किया गया। विधायक सरिता आर्या ने रिब्बन काटकर स्वागत किया। विधायक सरिता आर्या ने कहा कि जन सेवा कार्यालय में जनता की सभी समस्याएं सुनी जाएंगी। कहा कि भारतीय जनता पार्टी का ही कार्यालय है। सभी समस्याओं को हल किया जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे ने कहा कि जन सेवा के लिए कार्यालय खोला गया है। जो लोग मुख्यमंत्री व अन्य मंत्री तक अपनी समस्या नही पहुँचा पाते, उनकी समस्या ऊपर तक पहुँचाई जाएगी। सभी समस्याओं का हल किया जाएगा। इस दौरान विधायक सरिता आर्या, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे, मंडल अध्यक्ष पंकज अद्वैती, प्रकाश आर्या, मोहन सिंह बिष्ट, नीमा बिष्ट, उमा पढालनी आदि मौजूद रहे।