सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे: महारा

रुड़की। भगवानपुर में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में पार्टी के अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने देश और प्रदेशवासियों को छला है। कर्मचारियों की पेंशन बंद कर दी गई, युवाओं को रोजगार भी नहीं मिल रहा। कहा कि कांग्रेस सरकार के आने के बाद दोबारा पुरानी पेंशन लागू की जाएगी। इससे पहले यात्रा का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात और यूपी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने किया। यात्रा के जरिए भाजपा पर निशाना साधा गया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा से पूरे देश में भाईचारा कायम किया है। दावा किया कि 2024 में देश में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। इससे देश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *