निधन पर दुःख जताया
देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण कुमार के पिताजी के निधन पर दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी प्रवीण कुमार के पिताजी के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की ईश्वर से प्रार्थना की।
