जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया
कोटद्वार।
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष नूरुद्दीन ने बताया कि शालिनी सिंह, नाजिया मंसूरी, मीनू खान व जुबेर को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। कुतुबद्दीन व ताजुद्दीन इदरीशी को जिला महामंत्री, महबूब अली, ऐजाज अहमद, उमान चंद व इरफान को जिला मंत्री और मो.आसिम को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि मो.आबिद अब्बासी को मीडिया प्रभारी, मो.उवेश सैफी को सोशल मीडिया प्रभारी व जीशान को कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी सदस्यों में रहीस अहमद, मुख्तार अहमद, गुड्डू, मो.आशीश, मो.जीशान, अनस, रायत खान, सुभाष सिंह, फरीदा बेगम, साबरा बेगम, इमरान अहमद, शाहीन, वसीम, शरीफ, जावेद, सलीम व मलकीत सिंह को शामिल किया गया है।
