मोरी के चार गांव में विद्युत आपूर्ति ठप

उत्तरकाशी। प्रखंड के गोविद वन्य जीव विहार व राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के चार गांव ओसला, पंवाडी, गंगाड व ढाटमीर में एक सप्ताह से विद्युतआपूर्ति ठप पड़ी है। इन गांवों में एक सप्ताह से लाईट न होने से ग्रामीणों सहित हरकीदून जाने वाले पर्यटकों को रातें अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। गत दिवस ग्रामीणों ने बहुद्देशीय शिविर मोरी में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल से शिकायत दर्ज कराई थी। ग्रामीणों ने जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने कि मांग की। विभाग के अधिकारी विजयपाल ने बताया कि चारों गांव में अभी तक कनेक्शन न होने के कारण विद्युत सप्लाई बंद है। पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने विद्युत कनेक्शन के लिए विभाग को चारों गांव में पांच दिवसीय शिविर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही तत्काल चारों गांवों में विद्युत सप्लाई चालू करने के निर्देश दिए। हालांकि अभी तक गांवों में अंधेरा पसरा है। इसके चलते ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *