अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
रुड़की
पुलिस ने गश्त के दौरान हालूमजरा गांव से एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। बीते रविवार रात पुलिस गश्त के लिए हालूमजरा गांव पहुंची तो एक ग्रामीण को शराब के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 70 देसी शराब के पव्वे बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम तेलूराम निवासी हालूमजरा बताया।
