नाबालिग को बरामद किया

रुड़की

   पुलिस ने लापता नाबालिग को बरामद कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पिछले दिनों कस्बा निवासी महिला ने बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो ऐक्ट आदि में मुकदमा दर्ज किया था। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी सुमित कुमार निवासी भूखड़ी खुर्द पिंड थाना रामगढ़ जिला सन्याल लुधियाना, हाल निवासी मक्खनपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *