पावर प्वाइंट पर कार्यशाला आयोजित
रुड़की
मदरहुड विवि के वाणिज्य और व्यवसाय संकाय में माइक्रोसाफ्ट पावर प्वाइंट पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता संकाय अधिष्ठाता प्रो. पीके अग्रवाल ने की। मुख्य प्रशिक्षक सचिन कुमार, आयोजन सचिव मधु रानी रहीं। अनुशासन और व्यवस्था की जिम्मेदारी डा. स्नेहाशीष और विवेक शर्मा ने निभाई। कार्यशाला में डॉ. सुरेश चन्द्र बोहिदार, डॉ. स्नेहाशीष भारद्वाज, डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. ज्योति साह, डॉ. रिचा शर्मा, डॉ. अनुपम गुप्ता, मधु रानी, साक्षी कर्ण, विवेक शर्मा, अंकुर सिंह, हेमन्त कपूर, राजबीर सिंह आदि का सहयोग रहा।
