जनसुनवाई अदालत का आयोजन 27 को
देहरादून
सचिव, उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग जेएस रावत ने अवगत कराया है कि अध्यक्ष, उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग द्वारा 27 अप्रैल को प्रातः 11 बजे अल्पसंख्यक कल्याण भवन के सभागार, ( शहीद भगत सिंह कालोनी, अधोईवाला, देहरादून) में प्राप्त शिकायती प्रकरणों की जनसुनवाई अदालत का आयोजन तथा अपराह्न एक बजे से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ मूल्यांकन/समीक्षा बैठक आयोजित की गई है।
