बिजली का उत्पादन कर ऊर्जा निगम को बेच रहे हैं मैखोली गांव के पूर्व प्रधान

चमोली। प्रखड़ के मैखोली गांव के पूर्व प्रधान बलवीर कुंवर ने अपनी जमीन पर सौर ऊर्जा की 60 प्लेटे लगायी हैं। वे बिजली का उत्पादन कर उसे ऊर्जा निगम को बेच रहे हैं। बताया कि पहले इस स्थान पर कीचन गार्डन था लेकिन बंदरो एवं सुअरों के द्वारा मेहनत खराब होने के कारण अब उन्होंने इस स्थान पर सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई प्लेटे लगायी हैं। ऊर्जा निगम के जेई सीएस बुटोला ने बताया कि इसकी छमता 20 किलो वाट है इससे उत्पादित बिजली को निगम खरीद रहा है। यह विकासखंड का पहला सौर सयंत्र है जो कि विभाग को बिजली बेच रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *