पिथौरागढ़ में आपसी सौहार्द से मनाई जाएगी ईद
पिथौरागढ़। सीमांत में ईद-उल-फितर आपसी सौहार्द और शांतिपूर्वक मनाया जाएगा। नगर स्थित कोतवाली में एसडीएम अनुराग आर्या और सीओ महेश जोशी की अध्यक्षता में बैठक हुई। उक्त बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारी, व्यापारी, सीएलजी सदस्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस-प्रशासन ने लोगों से पर्व के बीच कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही किसी प्रकार की अराजकता होने पर 112 पर सूचना देने को कहा है। यहां कोतवाल मोहन चंद्र पांडे सहित कई लोग मौजूद रहे।
