आर्य समाज मंदिर नत्थनपुर में हुआ वार्षिंकोत्सव

देहरादून।

आर्य समाज मंदिर नत्थनपुर के 41 वें वार्षिंकोत्सव का वेदाचार्यों द्वारा यज्ञ के साथ शुभारंभ हुआ। तीन दिनी कार्यक्रम में शुक्रवार को भजन उपदेश व बाल प्रतियोगिताएं भी की गई। वैदिक प्रचारक व संरक्षक पं. उम्मेद सिंह विशारद ने बताया कि दूसरे दिन शनिवार को यज्ञ, भजन, उपदेश व ध्वजारोहण के कार्यक्रम होंगे। शाम को प्रतियोगिताओं के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। रविवार को यज्ञ, भजन उपदेश, अतिथियों का सम्मान समारोह के बाद ऋषिलंगर भण्डारा होगा। तीन दिनी वार्षिकोत्सव में यज्ञ पं वेदवशु शास्त्री, उपदेश आचार्य धनन्जय गुरूकुल पौंधा देहरादून, पीयूष शास्त्री, राजाराम शास्त्री द्वारा किए जायेंगे। मौके पर प्रधान रमेश चन्द्र भारती, मंत्री संदीप आर्य, उप प्रधान धनीराम चौथानी, एसएस राणा, मदन राम आर्य, रणजीत राय कपूर, प्रेमलाल कोहली, कुन्दन सिंह, किशन सिंह, देवेन्द्र सिंह परमार, दिनेश पुरी, जितेन्द्र सिंह आर्य, प्रेमवती आर्य, रूकमणी देवी, जमुना देवी, महेश्वरी ध्यानी, निकिता पुरी, आर्य कुमार सभा से दिलबर सिंह, हेम प्रकाश, प्रमोद नौटियाल, प्रवेश गुसाईं, आशीष भारती उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *