विवार को खुला रहेगा नगर निगम का कर अनुभाग
देहरादून
नगर निगम में अप्रैल माह में मौजूदा वित्तीय वर्ष का हाउस टैक्स जमा करने पर टैक्सधारकों को 20 प्रतिशत के अलावा 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। ऐसे में काफी संख्या में लोग टैक्स जमा करवाने आ रहे हैं। शुक्रवार को भी काफी लोग टैक्स जमा करवाने पहुंचे। उधर, नगर आयुक्त मनुज गोयल ने लोगों की सुविधा के लिए रविवार को भी कर अनुभाग कार्यालय खुला रखने के निर्देश दिए हैं।
