फेरीवालों का सत्यापन अभियान शुरू

रुड़की। पुलिस ने रविवार से लक्सर नगर के अलावा सुल्तानपुर, भिक्कमपुर, रायसी, बसेड़ी और बहादरपुर में कबाड़ियों के सत्यापन का अभियान शुरू कर दिया है। देहात में फेरी लगाकर कबाड़ सामान खरीदने और इसे कबाड़ी की दुकान पर बेचने का काम करने वालों का भी पुलिस सत्यापन कर रही है। कोतवाली पुलिस की दो टीमों के अलावा सुल्तानपुर, भिक्कमपुर, रायसी और लक्सर कस्बा चौकी की चार टीम बनाकर सत्यापन शुरू कर दिया गया है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि कुछ बाहरी लोग कबाड़ में बिकने वाला सामान इकट्ठा करके आगे बेचते हैं। ये लोग क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ी डालकर रह रहे हैं। पुलिस की टीम इनका भी सत्यापन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *