पुलिसकर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली
रुड़की। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में थाना भगवानपुर के प्रांगण मे पुलिस कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। साथ ही, थाना प्रांगण में पौधरोपण किया गया। सोमवार को भगवानपुर के थाना परिसर में पर्यावरण को लेकर शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि पर्यावरण दिवस पर आम, अमरूद और नई-नई प्रजाति के पौधे लगाकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया गया है।
