राजस्व विभाग, पुलिस ने अतिक्रमण हटाया
चम्पावत। राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन ने मिलकर सरकारी भूमि में हो रहे अतिक्रमण को हटाया। एसडीएम सुंदर सिंह के निर्देश में राजस्व की टीम ने वार्ड नं पांच में एक परिवार को अतिक्रमण के लिए चिन्ह्ति किया था। कानूनगो एसके उनियाल के नेतृत्व में टीम के साथ मिलकर मौके पर जाकर अतिक्रमण हटाया। राजस्व उपनिरीक्षक अमर सिंह मंगला ने बताया कि बीते काफी दिनों से लोगों की शिकायत मिल रही थी कि सरकारी भूमि की तरफ घर की छत को बढ़ाया जा रहा है। बताया कि छत डालने के लिए सरिया आदि का इस्तेमाल कर रहे थे। राजस्व विभाग, पुलिस ने अतिक्रमण हटाया जिसे समय रहते हटा दिया गया।
