बोर्ड बैठक चौबीस को होगी

रुड़की। रुड़की नगर निगम की बोर्ड बैठक चौबीस जुलाई को होगी। इसमें लीज संपत्ति का मामला भी रखा जाएगा। हालांकि, अभी बोर्ड बैठक का एजेंडा जारी नहीं किया गया है। निगम की आखिर बोर्ड बैठक सोलह मई को हुई थी। मानसून में नाला सफाई गैंग बनाने के लिए यह बैठक हुई थी। इस बैठक में भी हंगामा हुआ था। अब बोर्ड की अगली बैठक चौबीस जुलाई को प्रस्तावित है। इसमें लीज प्रकरण भी आएंगे। लीज मामले को लेकर रुड़की में विवाद रहा है। लीज संपत्ति रिन्यू कराने का यह विवाद रहा है। कुछ मामले कोर्ट भी गए। एक मामले में कोर्ट के आदेश पर बोर्ड बैठक तक हुई थी। बीटी गंज की एक लीज संपत्ति का विवाद बेहद चर्चित रहा। मेयर गौरव गोयल ने बताया कि बोर्ड बैठक चौबीस जुलाई को होगी। उसमें लीज के सभी मामले रखे जाएंगे। हालांकि, अभी बोर्ड बैठक का एजेंडा जारी नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *