सफलता के लिए खुद पर विश्वास जरूरी: गर्ग
रुड़की। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान प्रियम गर्ग रविवार को रुड़की पहुंचे। यहां युवाओं से मुलाकात करते हुए खेल से संबंधित कई टिप्स दिए। कहा कि सफलता के लिए सबसे जरुरी है कड़ी मेहनत करना और खुद पर पूर्ण विश्वास रखना। रविवार को आबकारी रोड स्थित एक होटल में भारतीय क्रिकेटर प्रियम गर्ग पहुंचे। वहां मौजूद युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप को खुद पर विश्वास हैं तो आपके लिए कोई लक्ष्य असंभव नही हैं। उन्होंने कहा कि कभी भी शॉर्ट कट के चक्कर में न पड़ें। हमेशा अपने खेल पर विश्वास रखें और आगे बढ़े। उन्होंने वहा मौजूद युवाओं को क्रिकेट सम्बन्धित गुरु मंत्र दिए। इस दौरान क्रिकेटर प्रशांत चौधरी, माधव प्रताप,अनुव्रत सैनी, वासुदेव सैनी, शिवम सैनी, अरुण चौधरी, मुदुल खेतान, अभिषेक सैनी, जोनी सैनी, हिमांशु सैनी, सन्नी, आव्या सैनी आदि मौजूद रहे।
