खाई बाड़ी कर रहा युवक गिरफ्तार
रुडकी। कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मेला ग्राउंड के पास एक युवक सट्टे की खाई बाड़ी कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1530 रुपये नगद, सट्टा पर्ची बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम जाकिर निवासी भीमनगर उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस ने जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
