शिव सृष्टि के नियंता और जगत कल्याण के पर्याय हैं: तारा

विकासनगर

ब्रह्मकुमारी प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय की विकासनगर शाखा में सात दिवसीय शिवरात्रि महापर्व का समापन हुआ। सात दिनों तक हुए धार्मिक अनुष्ठान के तहत विश्व शांत की कामना की गई, जबकि धार्मिक प्रवचनों के माध्यम से लोगों को आध्यात्म की ओर बढ़ते हुए आपसी भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया गया।
शाखा की मुख्य संचालिका बीके तारा ने कहा कि शिव ही सृष्टि के नियंता हैं। शिव जगत कल्याण का पर्याय हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को भक्ति भाव से शिव की उपासना करने और समाज में फैली कुरीतियों के विष को समाप्त करने की सलाह दी। मुख्य अतिथि नवनीत बिजल्वाण ने कहा कि ब्रह्मकुमारी प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय भारत को सोने की चिड़िया और विश्व गुरु के तौर पर स्थापित करना है। इसके साथ ही समाज में जन कल्याण की भावना को भी जागृत किया जा रहा है। इस दौरान नगर पालिका सभासद कृष्णा तोमर, चंद्रकला, इंद्र शर्मा, संजीव गोसाई, संतोष सिंह, विनोद मित्तल, मदन मोहन, रितु नेगी, सुनीता, मीरा देवी, सुरेंद्र कौर, शारदा दुबे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *