सीएम ने किया काशीपुर के वरिष्ठ पत्रकार कुंदन शाह के निधन पर शोक व्यक्त
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर के वरिष्ठ पत्रकार कुंदन शाह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी कुंदन शाह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
