कर्णप्रयाग में स्कूली बच्चों ने निकाली रैली
चमोली। नगर के उमा देवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत नगर में रैली निकाली। इस दौरान बच्चों ने हेलमेट के प्रयोग, यातायात के नियमों के तहत वाहन चलाने, जेब्रा क्रॉसिंग के नियमों की तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही यातायात के तहत घटने वाली दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक रहने की अपील भी की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनीष डिमरी, शिक्षक धर्मेंद्र नेगी, रूचि डिमरी, किरन नेगी, सुभाष चंद्र, नमिता सती, बलवीर नेगी आदि मौजूद थे।
