कोठारी अभिकर्ता संघ के मंडलीय अध्यक्ष बने
देहरादून। भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता संघ के चुनाव में सुरेश मोहन कोठारी तीसरी बार मंडलीय अध्यक्ष चुने गए। सुधाकर चतुर्वेदी, सीबी पांडे, एसपी सिंह, सुभाष संगम की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया। इसके तहत सचिव पद पर राजेंद्र कुमार कनौजिया, कोषाध्यक्ष पर रोमी सचदेवा, मीडिया प्रभारी पर मूलचंद सिरस्वाल, उपाध्यक्ष पर राजेश उपाध्याय को चुना गया। जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। मौके पर जितेंद्र भंडारी, मुकेश कुमार, प्रवीण मल्होत्रा, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
