किसानों ने गांधी-शास्त्री के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया
हरिद्वार। भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के पदाधिकारियों ने जमालपुर-जियापोता रोड स्थित कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान किसानों नें महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली ने कहा कि बापू के सत्य, अहिंसा के बताये मार्ग आज भी हमारे लिए प्रासंगिक है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, यशपाल चौधरी, डॉ. विजेंद्र सिंह चौहान, विनोद कश्यप, अर्जुन सिंह, प्रदीप यादव अमरीश, संजय, मोनू, यशपाल सिंह, नदीम आदि मौजूद थे।
