सीमा चौधरी को बताया प्रधान संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष

 

रुड़की

खानपुर ब्लॉक के कई प्रधानों ने गोवर्धनपुर में बैठक की। बैठक में ग्राम प्रधान संगठन के पुराने ब्लॉक अध्यक्ष को हटाने और नया अध्यक्ष चुनने को लेकर चल रहे विवाद पर चर्चा हुई। बैठक में सीमा चौधरी को हटाने का प्रधानों ने सर्वसम्मति से खंडन किया। दावा किया कि प्रधान संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष सीमा ही रहेंगी। पिछले साल जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए थे। चार्ज लेने के बाद खानपुर ब्लॉक के प्रधानों ने बैठक कर प्रह्लादपुर ग्रामसभा की महिला प्रधान सीमा चौधरी को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन का अध्यक्ष चुना था। 4-5 दिन पहले खानपुर के कुछ प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय पर हुई बैठक में सीमा चौधरी को अध्यक्ष पद से हटाकर दूसरी पंचायत के प्रधान को निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष चुनने का दावा किया था। प्रधानो में इसे लेकर तभी से खींचतान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *