शांतिभंग में चार के खिलाफ कार्रवाई
रुड़की
पुलिस ने आपस में झगड़ रहे चार युवकों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार चुड़ियाला गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर आपस में झगड़ रहे थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद भी वे नहीं माने। भगवानपुर थाना प्रभारी रमेश तनवार ने बताया कि नदीम, हसीन और वसीम निवासी चुड़ियाला थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार और रियासत निवासी सिसौना के खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई की है।
