बंदीरक्षक की परीक्षा में शामिल हुए 10072 अभ्यर्थी

हरिद्वार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को जेल बंदी रक्षक परीक्षा-2022 की लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन पूर्वाह्न 11 से 1 बजे तक किया गया। परीक्षा राज्य के नैनीताल, देहरादून और हरिद्वार जनपद के 25 केन्द्रों पर हुई। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि बंदी रक्षक परीक्षा में कुल 11744 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 10072 अभ्यर्थी उपस्थित और 1672 अनुपस्थित रहे। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों का कुल 85.76 प्रतिशत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *