विज्ञान नाटय में राइंका क्यार्क रहा अव्वल

पौड़ी

जीआईसी पौड़ी में ब्लॉकस्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन दिखाया। महोत्सव के तहत विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान नाटय आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा, जल संरक्षण आदि विषयों पर शानदार मॉडलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के तहत नाटय में राइंका क्यार्क ने पहला, राइंका पौड़ी ने दूसरा व एमआईसी ने तीसरा स्थान हासिल किया। विज्ञान प्रदर्शनी के सीनियर में समाज के लिए विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मुख्य विषय के स्वास्थ्य उपविषय में साक्षी ने पहला, शिवानी ने दूसरा व प्रियांशु ने तीसरा स्थान पाया। पर्यावरण के लिए जीवनशैली उपविषय में अजय पहले, नितिन दूसरे व सौजन्या तीसरे, कृषि उपविषय में पीयूष पहले, रौनित शाह दूसरे अनुष्का तीसरे स्थान पर रहे। विज्ञान प्रदर्शनी के जूनियर वर्ग के समाज के लिए विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विषय के स्वास्थ्य उपविषय में आयुष पहले, मुस्कान दूसरे व आरुषि तीसरे स्थान पर रहे। पर्यावरण के लिए जीवनशैली उपविषय में अंशिका पहले, शिवानी दूसरे व प्रियंक तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में श्वेता विब्ष्ट रोतेला, सुभाषचंद्र, निशा चौधरी, लक्ष्मीचंद्र ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सभासद यशोदा नेगी, विशिष्ट अतिथि अर्जुन सिंह नेगी, ब्लाक कार्डिनेटर भूपेंद्र सिंह नेगी, आयोजक मोहन चंद्र घिल्डियाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *