लापता युवक की तलाश में जुटी पुलिस

चमोली। 10 दिन से लापता यूपी के आगरा के युवा श्रेयस का कोई अता पता नहीं चल पाया है। उसकी तलाश में चमोली पुलिस , एसडीआरएफ का खोजबीन अभियान जारी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार युवक की तलाश के लिए अब देहरादून से डाग स्क्वायड टीम भी बुलाई गई है। पुलिस के अनुसार श्रेयस पुत्र भगवान दास मकान नम्बर 48/ 310 खतैना लोहा मंडी, आगरा 10 अक्तूबर को ग्वाड़ से रुद्रनाथ ट्रैक की ओर गया था। जो अब तक वापस नहीं लौटा। 18 अक्तूबर से पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम लापता युवक की तलाश में जुटी है। लापता युवक के परिजन भी आगरा से गोपेश्वर पहुंच गये हैं। उन्होंने बेटे श्रेयस की सकुशल तलाशी के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव से मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *