स्ट्रीट लाइट ना लगने पर पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन
हल्द्वानी
नगर निगम में शामिल हुए पांच नए वार्ड में अभी तक स्ट्रीट लाइट का काम नहीं हो पाया है। इसके चलते पार्षदों ने नाराजगी जाहिर करते हुए संयुक्त रूप से मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला को ज्ञापन सौंपते हुए स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है। पार्षदों ने बताया कि वार्ड 56,57, 58, 59 और 60 में आज तक स्ट्रीट लाइट नहीं लगवाई जा सकती हैं। अंधेरा होते ही अपराधिक घटनाएं क्षेत्र में होने लगते हैं। साथ ही स्थानीय लोगों को भी खतरा रहता है। पार्षदों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जल्द ही स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई तो आंदोलन कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान पार्षद रईस अहमद, मनोज मठपाल, मनोज जोशी, दिनेश सिंह नेगी, और राजेंद्र सिंह नेगी उर्फ राजू नेगी मौजूद रहे।
