चिकित्सकों  अवकाश पर जाने से मरीज परेशान

अल्मोड़ा

दिवाली के बाद दूसरे दिन सोमवार को अस्पताल खुले, लेकिन इस दौरान अधिकांश चिकित्सक  अवकाश पर रहे। चिकित्सकों के अवकाश पर होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासकर विशेषज्ञ चिकित्सक  नहीं मिलने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई। दूसरे दिन अवकाश के चलते जिला मुख्यालय के अस्पतालों में ओपीडी भी आधा दिन रही। दरअसल, दिवाली पर जिला अस्पताल और बेस में अधिकतर चिकित्सक  अवकाश पर चले गये हैं। सोमवार को मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में भी करीब 30 फीसदी से अधिक चिकित्सक  और जिला अस्पताल में विशेषज्ञ समेत कई चिकित्सक  छुट्टी पर रहे। इस दौरान अस्पताल में उपचार को पहुंचे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मजबूरन उन्हें निजी अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ी। जिला अस्पताल में सोमवार को एक हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, डेंटल, नेत्र सर्जन समेत कई चिकित्सक  अवकाश पर रहे। हालांकि सोमवार को जिला और बेस अस्पताल में आधे दिन ओपीडी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *