एमवी एक्ट में छह चालकों पर कार्रवाई
अल्मोड़ा
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। मंगलवार को यातायात पुलिस ने नगर के करबला, टैक्सी स्टेंड समेत अन्य स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन में फर्राटा भर रहे छह चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही जुर्माना वसूला गया। बार-बार नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
