मेडिकल सेल्स प्रतिनिधियों का सरकारी अस्पताल में प्रदर्शन  

ऋषिकेश(आरएनएस)।  मेडिकल सेल्स प्रतिनिधियों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल की। उन्होंने प्रदर्शन कर बिक्री संवर्धन कर्मचारी सेवा की शर्त अधिनियम 1976 की रक्षा सहित अन्य मांगें उठाईं। बुधवार को मेडिकल सेल्स प्रतिनिधियों ने राजकीय चिकत्सालय परिसर में प्रदर्शन किया। ‌सेल्स प्रतिनिधि संगठन के सचिव सुमित त्यागी ने कहा कि कर्मचारी बिक्री संवर्धन कर्मचारी सेवा की शर्त अधिनियम 1976 की रक्षा किए जाने, बिक्री संवर्धन कर्मचारियों के लिए वैधानिक कार्य नियम बनाए जाने, सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा प्रतिनिधियों के प्रवेश पर लगे सभी प्रकार के‌ प्रतिबंध हटाने, उनके काम का अधिकार सुनिश्चित करने, चिकित्सा उपकरणों की कीमत कम करने और जीएसटी हटाए जाने के साथ डाटा की गोपनीयता को सुरक्षित रखे जाने की मांग को लेकर ऑल इंडिया स्तर पर यह एक दिन की हड़ताल और प्रदर्शन किया। कहा कि कंपनियों से भी उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की है कि वह प्रतिनिधियों का शोषण बंद करें। प्रदर्शन करने वालों में कोषाध्यक्ष पवन मानकतला, सहसचिव मनीष डबराल के अतिरिक्त योगेंद्र शर्मा, सुमित शर्मा, गौरव सकलानी, पंकज सेमवाल, अतुल भटनागर, गौरव सकलानी, देवपाल राणा, रवित त्यागी, मोहम्मद शानू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *