सरकार से व्यापार नीति आयोग का गठन करने की मांग
हरिद्वार(आरएनएस)। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने नेतृत्व में व्यापारियों ने विधायक मदन कौशिक से मुलाकात की। व्यापार नीति आयोग के गठन की मांग को लेकर सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों का निशुल्क बीमा, आकस्मिक स्तिथियों में व्यापारियों को मुआवजा, व्यापार नीति आयोग गठन की मांग उठाई। कहा कि व्यापारी सभी टैक्स देते हैं। सरकार की आर्थिक व्यवस्था की सबसे बड़ी रीढ़ है। विधायक ने महानगर व्यापार मंडल की मांग सरकार के सामने रखने का आश्वासन दिया।
