खतरे में है शिंदे-भाजपा सरकार? देवेंद्र फडणवीस ने कर दिया बड़ा दावा
महाराष्ट्र में विधायकों की अयोग्यता मामले को लेकर असमंजस की स्थिति बरकरार है। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर क्या फैसला लेंगे, यह भविष्य के गर्भ में है। सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को 10 जनवरी की समय सीमा दे रखी है। ऐसे विधायकों की अयोग्यता को लेकर उन्हें फैसला लेना है। अगर विधानसभा अध्यक्ष का फैसला एकनाथ शिंदे और उनकी पार्टी शिवसेना के पक्ष में नहीं गया तो कहीं ना कहीं महाराष्ट्र सरकार के लिए खतरे की घंटी हो सकती है। हालांकि, पूरी घटनाक्रम को देखते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने सफ तौर पर कहा कि फैसला कुछ भी हो, शिवसेना-भाजपा गठबंधन सरकार पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा और हम अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।
