घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़, मुकदमा

हरिद्वार

पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी।

इस दौरान पड़ोस में ही रहने वाला युवक घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। बेटी ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। एसओ पथरी रविन्द्र कुमार ने बताया तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *