कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

 

रुड़की

बीती रात महाराजपुर से गंगदासपुर रोड पर गश्त कर रहे सिपाही मदन सिंह व अनिल वर्मा ने अर्जुन पुत्र इलमचंद निवासी गंगदासपुर को रोक लिया। उसके पास एक केन में 5 लीटर कच्ची शराब मिली। पुलिस उस पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *