दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा

हरिद्वार

महिला ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए पिटाई कर घर से निकालने का आरोप लगाया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के आदेश पर रानीपुर कोतवाली पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिवालिक नगर निवासी मंजरी अग्रवाल ने रानीपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में फरीदाबाद निवासी विपुल गर्ग के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज में उसके पिता ने कई लाख रुपये और जेवर दिए।बताया कि एक मई 2018 को वह अपने पति के साथ मुंबई चल गई थी। कुछ समय बाद उसका मानसिक उत्पीड़न कर फिर से दहेज लाने को कहा जाने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *