भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में मतदान की अपील
अल्मोड़ा
भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा, नगर मंडल, युवा मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों ने नगर में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा का चुनाव प्रचार किया। कार्यकर्ताओं ने टोलियां बनाकर घर-घर जाकर लोगों से जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों को मोदी सरकार के विकास कार्यों की जानकारी दी और केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने लोगों को भाजपा को वोट देने को कहा। उन्होंने फिर तीसरी बार मोदी सरकार बनाने व अजय टम्टा को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। बुधवार को प्रचार में नगर महामंत्री मनोज जोशी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा, पूर्व सभासद जगमोहन बिष्ट के नेतृत्व में ढुंगाधारा, पूर्वी पोखरखाली में प्रचार प्रसार किया। टोली में लता पांडे, वरिष्ठ भाजपा नेता रणजीत सिंह भण्डारी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री रेखा आर्य, नगर अध्यक्ष भावना तिवारी, वसुधा पंत, ममता साह, ललिता पचपाल, गरिमा धपोला, नेहा उप्रेती, माला देवी, जानकी देवी, नीमा, सुषमा, शांति, आदि उपस्थित थे। वहीं दूसरी टोली ने युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा के नेतृत्व में तल्ला चीना खान में प्रचार प्रसार किया। टोली में मोहित बिष्ट, राहुल बिष्ट, त्रिलोक रोतेला, पंकज फर्त्याल, खजान पांडे, पारस कांडपाल, दिक्षित सिराडी आदि कार्यकर्ता शामिल थे।